Roorki News: छापेमारी में 21 घरों में बिजली चोरी पकड़ी
रुडकी, अक्टूबर 6 -- Roorki News: बुग्गावाला। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से मंगलवार को बुग्गावाला थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने क्षेत्र के गोशाला, हसनावाला, बुधवाशाहिद, तेलपुरा समेत छह गांवों में घर-घर पहुंचकर विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने 21 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, जिसके बाद संबंधित लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी। टीम ने कई स्थानों पर विद्युत लाइनों, मीटरों और कनेक्शनों की जांच की। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी रही। ऊर्जा निगम के एसडीओ सजल हटवाल ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.