Roorki News: छात्रों को सिखाया कचरे का पृथक्करण, स्वच्छता का लिया संकल्प
रुडकी, सितम्बर 23 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। नगर निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत बुधवार को आशु पब्लिक इंटर कॉलेज में अपशिष्ट पृथक्करण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्रों को कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि स्वच्छता को लेकर निगम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को इसी के चलते एक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में विद्यार्थियों को सिखाया कचरे का पृथक्करण, स्वच्छता का लिया संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.