रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: रुड़की। संस्था में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र रुड़की की ओर से नशा छोड़ें-जीवन जोड़ें अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई। ब्रह्माकुमारी गीता, दीपिका और केएल छाबड़ा ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मेजर फणींद्र मिश्रा ने कहा कि नशे का स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है और परिवार व समाज में तनाव बढ़ता है। केएल छाबड़ा ने करुणा, सहयोग और अनुशासन को जीवन में अपनाने की अपील की। ब्रह्माकुमारी दीपिका ने योगी जीवन अपनाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जितेंद्र सैनी, कुलदीप त्यागी, कपिल मोहन त्यागी, विपिन जैन, डॉ. अरविंद शर्मा, रवींद्र सैनी, मनोज सैनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई शपथ यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति अभिय...