Roorki News: छात्रों को करियर निर्माण के दिए टिप्स
रुडकी, अगस्त 21 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। शैफील्ड स्कूल बेडपुर में कक्षा 10 से 12 तक के छात्रों की कार्यशाला में सीए अंकुर अग्रवाल और सीए सारिका ने उन्हें करियर चयन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी रुचि, क्षमता और योग्यता के आधार पर करियर का चुनाव करना चाहिए। विशेषज्ञों ने विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों, उच्च शिक्षा के अवसरों और भविष्य में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी। छात्रों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया हरिद्वार चैप्टर की ओर से किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.