Roorki News: छात्राओं को सिखाए आग बुझाने के तरीके, दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। एसडी गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्रा सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सेल की ओर से छात्राओं और स्टाफ को अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया गया। दमकल विभाग की टीम ने आग लगने के कारणों, उसके प्रकारों और आग बुझाने के सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी। साथ ही अग्निशमन यंत्र चलाने का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान दमकल विभाग के देवेंद्र और शिव कुमार ने छात्राओं को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझ-बूझ से काम लेना चाहिए। उन्होंने अग्निशमन यंत्र के सही इस्तेमाल की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी समझाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.