Roorki News: छात्राओं को साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। बाल दिवस के अवसर पर मंगलौर पुलिस ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और भविष्य में करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने के साथ-साथ अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कस्बा चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट ने छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी फर्जी लिंक, फोन कॉल और अन्य माध्यमों से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी साझा करने और सोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.