रुडकी, जुलाई 3 -- Roorki News: रुड़की। गुरुवार को हुई तेज बारिश के दौरान नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई थी जब मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बेनीवाल के कार्यालय की छत से अचानक पानी टपकने लगा था। शुक्रवार को छत की अच्छी तरह से सफाई कराने के बाद रिपेयरिंग का काम शुरु कराया गया। ताकि आने वाले दिनों में बारिश के दौरान छत से पानी ना टपक सके। हालांकि गुरुवार को आनन फानन में छत को तिरपाल से ढक दिया गया था। लेकिन अब स्थाई समाधान के लिए कार्य शुरु किया गया है। मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कहा कि जिस जगह से पानी टपक रहा था उसे ठीक कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...