Roorki News: छठ पूजा को लेकर गंगनहर के घाट सजे, पुलों पर रंगबिरंगी लाइटों से रोशनी
रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रुड़की में गंगनहर के घाट सजकर तैयार हो गए हैं। शनिवार को गंगनहर के विभिन्न घाटों पर पूजा की तैयारियां तेज रहीं। घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए पूजा वेदियां सजाई गईं, वहीं गंगनहर के पुलों पर रंगबिरंगी लाइटों की झालरें लगाई गई हैं। शाम होते ही पुलों और घाटों पर रोशनी आकर्षण का केंद्र बन रही है। रविवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन श्रद्धालु गंगनहर के घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसे लेकर घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। छठ पूजा को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों में खासा उत्साह है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : आस्था के आगे महंगाई की मार बेअसर, पूजन सामग्री की खरीदारी को उमड़ी परिवारों के साथ श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.