Roorki News: चौदह साल से चकबंदी का इंतजार, अब भी अधूरी उम्मीदें बरकरार
रुडकी, अगस्त 12 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। खानपुर ब्लॉक के चंद्रपुरी खादर गांव के ग्रामीण पिछले करीब चौदह वर्षों से चकबंदी की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेत अलग-अलग स्थानों पर बिखरे होने के कारण खेती करना मुश्किल हो गया है। समय, श्रम और लागत तीनों बढ़ रहे हैं, जबकि उत्पादन पर भी इसका असर पड़ रहा है। ग्रामीण भोपाल, रघुवीर, सरवन व सतीश का कहना है कि गांव में अधिकांश किसानों की भूमि छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटी हुई है। एक किसान के खेत कई जगह होने के कारण सिंचाई, जुताई और फसल की निगरानी में काफी परेशानी होती है। खेतों तक पहुंचने के लिए रास्तों की समस्या भी बनी रहती है। किसानों का मानना है कि यदि चकबंदी हो जाए तो खेती अधिक सुविधाजनक और लाभदायक बन सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.