Roorki News: चोरी की स्कूटी के साथ दो गिरफ्तार
रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मजरा निवासी महिला ने शुक्रवार की सुबह शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी स्कूटी 18 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर स्कूटी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात को सोलानी नदी किनारे से अभिषेक निवासी माजरा और विनीत निवासी लखनौता, हाल निवासी शेरपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.