Roorki News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
रुडकी, जुलाई 12 -- Roorki News: कलियर। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 25 जून को भगवानपुर क्षेत्र के इनायतपुर इब्राहीमपुर मसाही निवासी योगेंद्र ने ग्राम बेड़पुर में एक शादी समारोह के दौरान अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। शनिवार की देर शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अब्दाल साहब रोड स्थित गन्ने के खेत के पास खाली प्लॉट से बेड़पुर निवासी रोहित कुमार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दैनिक खर्च पूरे करने और नशे की लत के कारण बाइक चोरी की थी। साथ ही वह उसे बेचने की फिराक में था। बताया कि युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.