रुडकी, जुलाई 13 -- Roorki News: रुड़की। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि रामकुमार सैनी निवासी ग्राम शेरपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चार जुलाई को उनकी बाइक चोरी हो गई। बताया कि रविवार की देर शाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान कोशिंदर निवासी ग्राम डाडली को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...