रुडकी, अगस्त 1 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रामनगर क्षेत्र में सीवर लाइन के बार-बार चोक होने की शिकायत पर उत्तराखंड जल संस्थान गंगा के सहायक अभियंता जुनैद गौड़ ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। स्थानीय पार्षद की शिकायत पर विभागीय टीम ने सीवर चैंबर खुलवाकर लाइन की जांच कराई। इस दौरान सीवर लाइन से प्लास्टिक की बोतलें, कपड़े, पॉलिथीन, बजरी, निर्माण मलबा और अन्य ठोस कचरा बरामद हुआ, जिससे सीवर का प्रवाह बाधित हो रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...