Roorki News: चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई उमस, पारा 4.5 डिग्री उछला
रुडकी, अगस्त 19 -- Roorki News: कई दिनों से बारिश के बाद बुधवार को रुड़की में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश नहीं होने और धूप निकलने से दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। आई आई टी रुड़की स्थित कृषि-मौसम वेधशाला में बुधवार को दर्ज आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। तापमान में अचानक आए अंतर के कारण दिन में गर्मी और उमस का असर अधिक महसूस हुआ。
सुबह से ही छाई रही उमस मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह सापेक्षिक आर्द्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.