Roorki News: चिलचिलाती धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, बारिश का इंतजार हुआ लंबा
रुडकी, जुलाई 23 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रुड़की में गुरुवार को चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोग घरों से निकलते समय सिर पर टोपी और हाथों में छाता लेकर नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। मौसम विभाग ने तीन-चार दिन पहले जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन अब तक बारिश नहीं हो सकी। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बिना बरसे ही आगे बढ़ गए। बारिश नहीं होने से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: बारिश के बाद भीषण गर्मी में लोगों के पसीने निकल गए बाजारों और मुख्य मार्गों पर आने-जाने वाले लोग उमस से बेहाल नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.