रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रोटरी क्लब रुड़की एलीट की ओर से प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने चित्रों के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षम का संदेश दिया। परियोजना समन्वयक अनिरुद्ध गोयल और क्लब अध्यक्ष नीता मित्तल ने बच्चों को पर्यावरण के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, इसलिए प्रकृति का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। क्लब सचिव रमा गुप्ता ने जल को जीवन का आधार बताते हुए इसके संरक्षण और सीमित उपयोग के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में माही, जीनत एवं मानवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए। क्लब की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को रंग, ड्राइंग शीट बांटी गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोग...