रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: ऊर्जा निगम की टीम ने सोमवार को चावमंडी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 21 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर घरों की जांच की। इस दौरान 21 घरों में बिजली चोरी के मामले सामने आए। एसडीओ आकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित कोतवाली में तहरीर दी जा रही है। बिजली चोरी रोकने और राजस्व की हानि कम करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: वनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ा प्रहार, 108 मामले पकड़े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...