रुडकी, अक्टूबर 4 -- Roorki News: जवाहर खान उर्फ झीवरहेड़ी गांव की मुख्य सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण बदहाल सड़क पर पहुंचे और लोक निर्माण विभाग व स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो इसी मार्ग पर आमरण अनशन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क कई वर्षों से बदहाल है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन में परेशानी होती है। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार वे करीब चार वर्षों से सड़क निर्माण के लिए अधिकारियों को पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर सड़क की अनदेखी का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बत...