रुडकी, नवम्बर 10 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार रेलवे का बड़ा अंडरपास पिछले चार साल से शोपीस बना हुआ है। भूमिगत पानी के रिसाव के कारण अंडरपास में बार-बार पानी भर जाता है। कई एजेंसियों से इसका ट्रीटमेंट कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। पूरे अंडरपास में करीब 10 फीट तक पानी भर जाता है। इसके चलते बड़े अंडरपास को आवाजाही के लिए बंद करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...