Roorki News: चार महीने से उद्घाटन का इंतजार कर रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
रुडकी, अक्टूबर 16 -- Roorki News: भक्तोंवाली गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थान पर बनाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण पूरा होने के करीब चार महीने बाद भी उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। भवन तैयार होने के बावजूद यहां उपचार शुरू नहीं होने से झबरेड़ा कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए रुड़की जाना पड़ता था। क्षेत्र के लोगों की मांग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत करने की स्वीकृति मिली थी। अब भवन तैयार होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं।पूर्व विधायक एवं दर्जाधारी देशराज कर्णवाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.