Roorki News: चाकू से हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुडकी, जुलाई 25 -- Roorki News: लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजाकुतुबपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक द्वारा घर में घुसकर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम खड़ंजाकुतुबपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 23 जुलाई की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव का ही पवन कुमार उनके घर पहुंचा और पहले से चल रहे एक मामले को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे राजेंद्र सिंह के कंधे और सिर पर चोटें आईं। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने का प्रयास करते हुए गिर गया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया और घटना की सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.