रुडकी, जुलाई 19 -- Roorki News: लक्सर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात को गश्त के दौरान दो युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि जगत चौहान, स्वदेश कुमार, सतपाल राणा, नरेश नेगी और वीरेंद्र नेगी क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अंकित और नीटू निवासी भोगपुर बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...