रुडकी, नवम्बर 10 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.22 किलो अवैध चरस, तस्करी में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने सोमवार को बेड़पुर चौक के पास चेकिंग के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली। कार से 1.22 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से युवक मोनू अली निवासी खेड़ी शिकोहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव के आसपास के क्षेत्रों से चरस एकत्र कर मुनाफा कमाता था। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कलियर पुलिस ने 1.222 किलो चरस के साथ तस्कर पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...