रुडकी, सितम्बर 16 -- Roorki News: ग्राम टोडा कल्याणपुर में भूमि और चकबंदी से जुड़ी समस्याओं को लेकर 100 से अधिक परिवारों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास और चकबंदी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (रोड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण रुड़की तहसील स्थित जिला चकबंदी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों और संगठन के पदाधिकारियों ने जिला बंदोबस्त अधिकारी टीकम सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी भूमि से संबंधित चकबंदी प्रक्रिया में ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं, जिससे भविष्य में जमीन की स्थिति प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों ने ग्राम जलालपुर निवासी यूसुफ के चकबंदी संबंधी कार्यों में शामिल होन...