रुडकी, अगस्त 14 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल लाइंस के चंद्रशेखर चौक पर शुक्रवार देर शाम अचानक भीषण जाम लग गया। जाम इतना लंबा रहा कि लोगों को करीब डेढ़ से दो घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। चंद्रशेखर चौक से शुरू हुआ जाम आसपास के प्रमुख मार्गों तक फैल गया। लोहे के नए पुल, प्रेम मंदिर रोड, नगर निगम के समीप, नगर निगम पुल, बीटी गंज चौक और मिस्त्री मार्केट के सामने तक वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक अपने वाहनों में ही इंतजार करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...