रुडकी, सितम्बर 9 -- Roorki News: भगवानपुर। रायपुर गांव निवासी सावेज ने पुलिस तहरीर देकर बताया कि उसका 16 वर्षीय नाबालिग भाई उमेर लापता हो गया है। बताया कि उमेर एक सितंबर को घर से टायर पंचर की दुकान पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। उपनिरीक्षक संजीव चौहान ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही संभावित स्थानों पर किशोर की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...