रुडकी, नवम्बर 9 -- Roorki News: लक्सर। निरंजनपुर गांव में रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट में पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के एसएसआई राजेश बिष्ट ने बताया कि निरंजनपुर गांव निवासी दीपक ने बताया कि 10 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के सुमित, दीपक, राघव, मामचंद, कुलदीप, जितेंद्र और राकेश घर में घुस आए और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजल्वाण को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...