Roorki News: घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप
रुडकी, सितम्बर 3 -- Roorki News: झबरेड़ा। लाठरदेवा गांव निवासी एक महिला ने पड़ोस के दो लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की तहरीर झबरेड़ा कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने तहरीर में बताया कि सोमवार देर शाम वह घर पर अकेली थी। उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस के दो लोग उसके घर में घुस आए और आते ही उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। महिला ने गाली देने से मना किया तो आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.