Roorki News: घर में घुसकर परिवार पर हमले का आरोप, केस दर्ज
रुडकी, सितम्बर 4 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। आरोपियो ने नारसन खुर्द में घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में कई लोगों को चोट आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। विशाल कुमार निवासी ग्राम नारसन खुर्द ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त की रात करीब दस बजे परिवार के लोग घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और दरवाजे पर लात मारने लगे। आरोप है कि दरवाजा खुलने के बाद आरोपियो ने परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए अचानक मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में चाकू, तलवार और बलम जैसे धारदार हथियार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.