रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। हरजौली जट में मुकदमे में समझौता नहीं करने और केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए घर में घुसकर परिवार पर हमले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विजय पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो साल पहले गांव के युवक पर एक महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा था। इस मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी जेल गया था। कुछ समय बाद आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ गया। तभी से वह लगातार पीड़ित और उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...