Roorki News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, महिला गंभीर घायल
रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। खानपुर थाना क्षेत्र के भारूवाला गांव में रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खानपुर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि सुरेंद्र पुत्र रामसिंह निवासी भारूवाला ने बताया कि गांव के सुखबीर, उसके पुत्र अर्जुन और अरुण से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि 17 अक्तूबर की सुबह तीनों लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.