रुडकी, अगस्त 19 -- Roorki News: पनियाला रोड स्थित शिवपुरम में बुधवार देर रात घर में खड़े ईवी स्कूटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय घर में छह सदस्य मौजूद थे। परिजनों ने समय रहते स्कूटर को घर से बाहर निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्कूटर स्वामी ने बैटरी विक्रेता पर खराब बैटरी देने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है। शिवपुरम निवासी रविकांत त्यागी ने बताया कि पिछले माह उनके ईवी स्कूटर की बैटरी खराब हो गई थी। इसके बाद उन्होंने मलकपुर चुंगी के पास स्थित एक शोरूम से नई बैटरी खरीदी थी। आरोप है कि शोरूम संचालिका ने बैटरी पर दो साल की गारंटी दी थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसमें खराबी आ गई।बैटरी बदलवाने पहुंचे तो संचालिका ने इनकार कर दिया। रविकांत के अनुसार, वह स्कूटर को घर ले आए। देर...