Roorki News: घर पर दबिश देकर झबरेड़ा पुलिस ने पकड़ा
रुडकी, सितम्बर 21 -- Roorki News: झबरेड़ा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि कोटवाल निवासी शराफत अहमद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। वारंट जारी होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार देर रात पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गंभीर सिंह, हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार और कांस्टेबल जितेंद्र शामिल रहे। ------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.