रुडकी, सितम्बर 23 -- Roorki News: सुल्तानपुर, संवाददाता। भोगपुर क्षेत्र में ग्रामीण के घर के बाहर तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। टांडा मझादा निवासी प्रदीप राठौर ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया कि 20 सितंबर की रात करीब सवा नौ बजे वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसके घर के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि शोर सुनकर प्रदीप ने घर का गेट खोला तो युवक ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। पीड़ित के अनुसार गोली उसके कान के पास से निकलते हुए लोहे के गेट में जा लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...