रुडकी, जुलाई 24 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। ढाढेकी ढाणा अहतमाल निवासी अरुण कुमार ने एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को पत्र सौंपकरगांव में ग्राम समाज और अन्य सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जों को हटाने की मांग की। आरोप लगाया कि गांव की ग्राम समाज, खलिहान और नई परती सहित विभिन्न सरकारी भूमि पर करीब 35 वर्षों से अवैध कब्जे किए गए हैं। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...