Roorki News: ग्रामीण आवास आवंटन में अनियमितता का आरोप
रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। लक्सर विकासखंड के ग्राम बुक्कनपुर के कई ग्रामीण सोमवार को सरकारी आवास आवंटन में कथित अनियमितताओं की शिकायत लेकर डीएम से मिलने पहुंचे। इससे पहले ग्रामीणों ने गांव में एकत्र होकर मीडिया के सामने अपनी शिकायत रखी और निष्पक्ष जांच की मांग की। शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान सुशील कुमार पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के आवंटन में अनियमितता बरतने तथा आवास स्वीकृत कराने के नाम पर धनराशि मांगने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जांच के दौरान पात्र पाए जाने के बावजूद कुछ लोगों को अपात्र घोषित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: पीएम आवास के सर्वे में अनियमितता का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.