Roorki News: ग्रामीणों ने की नाला खुलवाए जाने की मांग
रुडकी, जुलाई 16 -- Roorki News: अकौढा खुर्द गांव के ग्रामीणों ने खेतों के रास्ते में भरे पानी को निकलवाए जाने की मांग करते हुए एसडीएम लक्सर को ज्ञापन दिया है। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक व एसीओ चकबंदी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। अकौढा खुर्द गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को पत्र देकर बताया की उनका गांव चकबंदी प्रक्रिया के तहत चल रहा है। लेकिन गांव से पानी निकासी होने वाली पुलिया बंद पड़ी हुई है। जिसकी वजह से पानी ग्रामीणों के खेतों में भर रहा है और उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मामले में तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक और एसीओ चकबंदी को कार्रवाई का भरोसा दिया है। शिकायत करने वालों में विनोद कुमार, कुलदीप, सुनील, वासु गुप्ता, बाबूराम, राजवीर, अनुज़, अंतरपाल, नितिन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.