रुडकी, जुलाई 8 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान ग्रामीणों को बुधवार को भी राहत मिली। बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी और घने काले बादल छाए रहे। मंगलवार से मौसम ने करवट बदल ली थी और इसके बाद बुधवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। कई स्थान पर पानी भरा होने की वजह से राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।गोवर्धनपुर रोड मोहल्ले में मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहा। इसके अलावा रायसी रोड पर मुख्य मार्ग पर पानी भरा होने की वजह से लोगों को दिक्क़ते हुई। वहीं लक्सर कस्बे के ओवर ब्रिज के निकट सर्विस लाइन पर पानी भरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Rampur News: ​झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,जलभराव और बत्ती गुल होने से लोग बेहाल यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बारिश के बाद लोगों को...