रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गोलभट्टा में फायरिंग की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है। सोमवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई थी। साथ ही एक पक्ष ने दूसरे पर तमंचे से हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया था। जबकि पुलिस फायरिंग से इन्कार कर रही थी। अब इस मामले में पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल हो रही है। जिसमें युवक तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...