Roorki News: गोकुल एंब्रियो योजना में पहली बार धरातल पर उतरा प्रयोग
रुडकी, सितम्बर 9 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। मुख्यमंत्री गोकुल एंब्रियो योजना के तहत लैब में तैयार भ्रूण रामनगर के चौधरी डेयरी फार्म की एक गाय के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया गया। अधिकारियों के अनुसार, प्रयोग सफल रहा तो प्रदेश में बेहतर नस्ल और अधिक दुग्ध उत्पादन वाले पशु तैयार हो सकेंगे। उत्तराखंड फाइव स्टार डेवलपमेंट के सीईओ आरएस नेगी ने बताया कि भारत सरकार की योजना के तहत यह प्रक्रिया की गई है। अभी तक प्रदेश में इसका ट्रायल लैब स्तर पर चल रहा था। पहली बार इसे धरातल पर उतारकर गाय में भ्रूण प्रत्यारोपित किया गया है। उन्होंने बताया कि चौधरी डेयरी फार्म के करीब 25 पशुओं पर परीक्षण किया गया था, जिनमें से एक गाय का चयन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.