रुडकी, अक्टूबर 24 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। दरियापुर दयालपुर गांव में सरकारी रास्ते पर गेट लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दो भाइयों के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर तमंचे से धमकाकर फरार होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...