रुडकी, अगस्त 16 -- Roorki News: कोतवाली क्षेत्र के मानकपुर आदमपुर गांव में गृह क्लेश के चलते 35 वर्षीय महिला ने छत के पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की स्थित सिविल अस्पताल भेज दिया। ग्राम मानकपुर आदमपुर निवासी मिंटू सिंह की पत्नी दीपा देवी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद महिला ने कमरे में लगे छत के पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर के सदस्य घेर में गए हुए थे। वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला पंखे से लटकी हुई थी। परिजनों ने महिला को नीचे उतारा और चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा ...