रुडकी, सितम्बर 9 -- Roorki News: रुड़की। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से श्रीमती नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल रुड़की कैंट में आयोजित समारोह में दो शिक्षिकाओं और चार छात्राओं को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शाखा संयोजक हर्ष प्रकाश काला ने गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का संचालन किया। चयनित छात्राओं को स्कूल बैग, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और भारत को जानो प्रतियोगिता की पुस्तक प्रदान की गई। प्रधानाचार्या कुसुम काला ने परिषद के पदाधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर भारत को जानो संयोजक डॉ. संजय जैन, शाखा सचिव सोमेन कर्माकर, प्रांतीय संस्कार संयोजक डॉ. राजीव गोयल और शाखा संस्कार संयोजक डॉ. सुनील शर्मा, उमेश कुमार सिंघल, हेमलता सिंघल, बीना सिंह, रीना नैथानी, आरसी सेतिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...