Roorki News: गर्मी बढ़ी तो रुड़की में गहराएगा बिजली संकट
रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। अगले कुछ दिनों में यदि मौसम ने करवट ली और गर्मी व उमस बढ़ी तो रुड़की में बिजली संकट गहरा सकता है। हरिद्वार के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में 80 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद रुड़की से सिडकुल को 25 एमवीए बिजली की वैकल्पिक सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में गर्मी बढ़ने पर रुड़की की बिजली व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है। तीन दिन पहले सिडकुल में लगा 80 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके चलते औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। कंपनियों में उत्पादन प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए ऊर्जा निगम और पिटकुल ने वैकल्पिक व्यवस्था की। यह भी पढ़ें- सिडकुल को रुड़की से मिली बिजली सप्लाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.