Roorki News: गर्मी ने किया लोगों का जीना मुहाल
रुडकी, जुलाई 6 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। सोमवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। गर्मी के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाने से लोगों को कुछ राहत मिली। इस समय गर्मी अपने प्रचंड रूप में है। कई दिन पहले हुई बारिश के बाद से लक्सर क्षेत्र में एक बूंद भी वर्षा नहीं हुई है। इसकी वजह से पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। सोमवार को भी दिन निकलते ही सूरज ने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए, जिससे गर्मी लगातार बढ़ती चली गई और लोगों का बुरा हाल रहा। यह भी पढ़ें- Roorki News: गर्मी ने किया लोगों का जीना मुहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.