Roorki News: गरीबों को कम ब्याज पर ऋण और आवास दिलाना प्राथमिकता : सहदीप सिंह
रुडकी, नवम्बर 4 -- Roorki News: लक्सर। बहादरपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला सहकारी आवास संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी सहदीप सिंह का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान चौधरी सहदीप ने कहा कि सहकारी आवास संघ को मजबूत और जनहितकारी संस्था बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संघ के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पात्र लोगों को कम ब्याज दर पर ऋण दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता का मूल उद्देश्य आम लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें उचित दरों पर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.