Roorki News: गन्ने के खेत में मिली गोवंशीय पशु के अवशेष, मुकदमा
रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: लक्सर। रायसी-लक्सर मार्ग पर मुंडाखेड़ा खुर्द गांव के जंगल में गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिसकर्मी संदीप रावत क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने सूचना दी कि रायसी-लक्सर मार्ग पर मुंडाखेड़ा खुर्द बस स्टैंड से आगे खेतों की ओर जाने वाले चकरोड के पास गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.