Roorki News: गन्ने के खेत में अवैध कटान की तैयारी, दो गिरफ्तार
रुडकी, अक्टूबर 3 -- Roorki News: लक्सर,संवाददाता। कोतवाली लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम रणसूरा के निकट गन्ने के खेत से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अवैध कटान के इरादे से एक जीवित मवेशी को खेत में ले गए थे। पुलिस ने मौके से कटान के उपकरण भी बरामद किए हैं। त्वरित कार्रवाई के चलते एक मवेशी की जान बच गई। पुलिस के मुताबिक, एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार चेकिंग और गश्त की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस टीम को रणसूरा के पास गन्ने के खेत में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली।
गिरफ्तारी की जानकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। खेत से एक जीवित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.