Roorki News: गन्ने की छिलाई तेज, अब तक घोषित नहीं हुआ मूल्य
रुडकी, नवम्बर 10 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। गन्ने की छिलाई का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन नए पेराई सत्र के लिए सरकार की ओर से अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में किसान पुराने निर्धारित मूल्य के आधार पर ही चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि खाद, बीज, कीटनाशक, सिंचाई, मजदूरी और ढुलाई समेत खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उन्हें गन्ने का भाव कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। वहीं, पिछले पेराई सत्र का भुगतान भी पूरी तरह नहीं मिलने से किसानों की आर्थिक परेशानी बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.