Roorki News: गन्ना समिति गोदाम पर यूरिया पहुंचने से 50 हजार किसानों को मिलेगी राहत
रुडकी, जुलाई 14 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। लक्सर गन्ना विकास समिति के गोदाम पर मंगलवार से यूरिया खाद पहुंचनी शुरू हो गई है। समिति प्रशासन का कहना है कि एक-दो दिन के भीतर आधार कार्ड के आधार पर किसानों को खाद बंटने लगेगी। समिति के माध्यम से किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक और कृषि यंत्र उधार उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अलावा किसान अपना गन्ना समिति के जरिए शुगर मिलों को बेचते हैं और भुगतान मिलने पर समिति संबंधित देय राशि समायोजित करती है। कुछ समय पहले समिति में खाद से जुड़े दो बड़े घोटाले सामने आने के बाद उच्च अधिकारियों ने गोदाम पर खाद की आपूर्ति रोक दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.